विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के धनियामऊ महारानी नवदुर्गा पूजनोत्सव समिति को जनपद के ग्रामीणांचल क्षेत्र में पूजन एवं पंडाल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को सम्मानित होने पर बाजारवासियों में खुशी देखी गई।
श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर द्वारा 46 वां भव्य पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर डॉ. आर. एन. त्रिपाठी एवं समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह श्रीदुर्गा पूजा महासमिति जिलाध्यक्ष मनीष देव मंगल व महासचिव मनीष गुप्ता द्वारा धनियामऊ महारानी समिति के सदस्यों को सम्मानित किया।
अतिथिद्वय ने कहा कि जनपद में प्रथम स्थान के लिए समिति के सदस्यों को कड़ी मेहनत से गुजरना पड़ा है। इस दौरान मदनलाल गुप्ता, संतोष जायसवाल, रमेश मौर्या, सतीश जायसवाल संतोष खरवार सहित समिति के लोग मौजूद रहें।
.jpg)






