शोहरत अली
मछलीशहर, जौनपुर। महासमिति न्यासी ट्रस्ट के मुख्य न्यासी दिनेश चंद्र सिन्हा ने बताया की महासमिति अध्यक्ष पद का चुनाव आगामी रविवार को संपन्न कराया जाएगा। कहा कि भरत मिलाप, दुर्गा पूजा और आगामी त्यौहारों को निर्बाध रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी महासमिति की होती है। पहली बार इस पद पर चुनाव के जरिए महासमिति का अध्यक्ष चुना जाएगा।
महासमिति न्यासी ट्रस्ट का हाल ही में है कानूनी तौर पर रजिस्ट्रेशन कराया गया है जिसमें अध्यक्ष का कार्यकाल 2 वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है।
बताया कि महासमिति अध्यक्ष पद पर विभिन्न सजावट कमेटियों, चौकी और लाग समितियों के अध्यक्ष और महामंत्री कुल मिलाकर लगभग 100 से अधिक सदस्यों द्वारा महासमिति का नया अध्यक्ष चुना जाना है। अभी तक नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल और शिरीष कुमार ऊमर वैश्य ने इस पद के लिए अपना नामांकन किया है। शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन है और रविवार को चुनाव नगर के माही वाटिका में होगा।