Jaunpur News: सुजियामऊ में भगवान गणपति का हुआ भव्य पूजन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: सुजियामऊ में भगवान गणपति का हुआ भव्य पूजन

विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के सुजियामऊ बाजार में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के 5वें दिन मूर्ति की भव्य पूजन पश्चात सोमवार सुबह गोमती नदी के तट छूंछा घाट पर किया गया। आयोजक युवा समाजसेवी आशुतोष उपाध्याय के नेतृत्व में स्थापित गणपति महोत्सव की धूम रही।

सैकड़ों भक्तों ने भक्ति गीतों पर थिरकते नाचते गाते गणपति बप्पा मोरया के धुन पर विदाई दी। आचार्य प्रशांत तिवारी ने विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा गणेश मूर्ति का स्थापना पश्चात हवन पूजन कराया। आशुतोष ने बताया कि मुंबई के तर्ज पर अब यहां भी गणेश उत्सव की शुरुआत किया गया। शाम को गायक हरिओम तिवारी व चिंटू सरगम द्वारा भजन संध्या गीत जागरण कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर निलेश पाण्डेय, सुनील उपाध्याय, पंकज सेठ, रामचंद्र मौर्य, अभिषेक उपाध्याय, विजय कमलापुरी, बसंत निगम, मनोज सेठ, अजित विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


ads


ads

ads

ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!