डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रूधौली गांव में बीते गुरुवार की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित सौरभ पुत्र मनोज के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए), 351(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता प्रियंका ने बताया कि उसके पिता मुंबई रहते हैं और घर पर अकेली मां रहती है। 4 माह पहले सौरभ पुत्र मनोज तिवारी से पान खाकर दरवाजे पर थूकने को लेकर उनकी मां से विवाद हुआ था। तभी से सौरभ बार-बार मां को धमकी देता था और उसी पूर्व विवाद के प्रतिकार में चोरी की घटना की गई है।गुरुवार की रात चोर कृष्ण कुमार तिवारी के घर की खिड़की तोड़कर मकान के भीतर घुस गए और नकदी जेवरात समेत लाखों का सामान लेकर फरार हो गए थे।
दूसरे दिन गृहस्वामी की पुत्री प्रियंका द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपित सौरभ के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
.jpg)





