Jaunpur News: सक्षम काशी प्रांत के प्रशिक्षण वर्ग का हुआ सफल आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: सक्षम काशी प्रांत के प्रशिक्षण वर्ग का हुआ सफल आयोजन

जौनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में सक्षम काशी प्रांत प्रशिक्षण वर्ग का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें सभी विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेश जी राष्ट्रीय महासचिव, सक्षम, रामचंद्र जी प्रांत प्रचारक प्रमुख एवं वेंकट जी राष्ट्रीय प्रभारी, दिव्यांग जन सेवा केंद्र ने किया। संचालन की जिम्मेदारी प्रयाग दत्त जी काशी प्रांत सह सचिव ने निभाई। 

इस अवसर पर प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र जी ने संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर पाँच महत्वपूर्ण परिवर्तनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण वर्ग में 12 जिलों से आए सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कल के सत्र में लगभग 200 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुष्पराज जिलाध्यक्ष भाजपा, डॉ. सुभाष जिला संचालक, सेवा भारती, अनिल जिलाध्यक्ष, सेवा भारती, डॉ. सुरेश कनौजिया निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र, बक्शा, जौनपुर उपस्थित रहे।

समापन सत्र का उद्बोधन बांकेलाल जी क्षेत्र गौ सेवा प्रमुख द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष सक्षम, जौनपुर ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर घनश्याम पांडे प्रांत सचिव, डॉ. सुधाकर दुबे सक्षम प्रमुख, मछलीशहर तहसील, रोहित विभाग मंत्री, सेवा भारती, विक्रांत, ज्ञान चंद्र, उर्वशी, राखी, अनुराधा, बिट्टू दीदी, मीणा, डॉ. साधना, डॉ. मंगल आदि उपस्थित रहे।


ads


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!