Jaunpur News: आध्यात्मिक संदेश के साथ पहुंचे संत पंकज जी महाराज

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: आध्यात्मिक संदेश के साथ पहुंचे संत पंकज जी महाराज
  • जनजागरण यात्रा के 61वें पड़ाव में उमड़ा जनसैलाब

शमीम अहमद

मड़ियाहूं, जौनपुर। 122 दिवसीय जनजागरण यात्रा लेकर संत पंकज जी महाराज कल सायंकाल पाल चौराहा के पास सुदनीपुर में पड़ाव किया। इस अवसर पर आयोजित सत्संग सभा में संत जी ने कहा कि जिस प्रकार हवा और पानी का कोई बंटवारा नहीं है, उसी प्रकार भगवान का भी कोई बंटवारा नहीं है। भगवान ने सभी मनुष्यों को एक समान बनाया है और उन्हें अच्छे-बुरे कर्मों के लिए स्वतंत्रता दी है, लेकिन फल भोगने में सभी परतंत्र हैं।

संत पंकज जी महाराज ने सत्गुरु की प्राप्ति को जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सत्गुरु से सुरत-शब्द योग की साधना सीखकर मनुष्य त्रिकालदर्शी बन सकता है और उसकी जीवात्मा अलौकिक शक्तियों का अनुभव कर सकती है। संत जी ने भजन और भक्ति के लिए मानव धर्म और मानव कर्म को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इंसान को इंसान के काम आना चाहिए और करुणा, दया और अहिंसा जैसे गुणों को अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में, संत पंकज जी महाराज ने आगामी 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक जयगुरुदेव मंदिर आगरा-दिल्ली बाईपास मथुरा में आयोजित होने वाले पावन वार्षिक भंडारा सत्संग मेला में भाग लेने का निमंत्रण दिया। पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। इसके बाद धर्म यात्रा अपने अगले पड़ाव कुम्भी मोकलपुर के लिए प्रस्थान कर गई, जहां आज दोपहर 12 बजे से सत्संग सभा आयोजित होगी।


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!