शमीम अहमद
जौनपुर। डीएम डा. दिनेश चन्द्र ने उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं सुनील कुमार भारती का स्थानान्तरण कर दिया है। उनके स्थान पर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी प्रथम जौनपुर के पद रहे नवीन कुमार को उप जिलाधिकारी का पदभार दिया है। वहीं सुनील कुमार भारती को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी प्रथम जौनपुर का पद सौंपा गया है।