- पूर्व विधायक ने कबूलपुर रामलीला का किया भूमि पूजन
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कबूलपुर बाजार में श्री दया नारायण लीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की लीला के मंचन की तैयारियां विधिवत प्रारंभ हो गई हैं। बुधवार की शाम को मंचन स्थल पर जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह ने भूमि पूजन किया। धीरज पाठक ने विधि-विधान से पूजन कराया।
पूर्व विधायक डॉ सिंह ने बताया कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। अपने मर्यादा के पालन में उन्होंने बहुत दुख सहे। पिता की आज्ञा पर वनवास चल गए। उन्होंने मर्यादा का पालन कर समाज को अनुपम संदेश दिया है। भगवान राम अपने गुणों की वजह से ही मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। भगवान राम दया, सत्य, सदाचार, मर्यादा, करुणा व धर्म के पालनहार थे। भगवान राम ने समाज के लोगों के सामने सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया था। इसी कारण से उनको मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। राम का जीवन मूल्य जीवन में दिव्यता लाने के लिए सर्वथा अनुकरणीय हैं। उनका जीवन स्वयं, परिवार, समाज व प्रजा के प्रति कर्तव्य को बखूबी परिभाषित करता है।
समिति के अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार 78 वर्ष में रामलीला समिति प्रभु के चरित्र की लीला करने जा रही है जिसकी तैयारी 2 महीने पहले शुरू हो चुकी है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सत्यम श्रीवास्तव, प्रबंधक अखिलेश सिंह, निर्देशक भूपेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मिताई जायसवाल, उप प्रबंधक संजय यादव, रिहर्सल प्रभारी राम आसरे मिश्रा, सुजीत चौहान, अरविंद जायसवाल, अतुल सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल, सूरज मिश्रा, विवेक सिंह, शशिकांत पाठक, सत्य प्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह, पप्पू सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)






