Jaunpur News: रचना विशेष विद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: रचना विशेष विद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस

अजय पाण्डेय

जौनपुर। नगर के रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में अंतराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन हुआ जहां विद्यालय के दिव्यांग बच्चे, उनके अभिभावक, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। 

अंतराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डा. संतोष सिंह ने कहा कि हर वर्ष 23 सितम्बर को यह दिवस मनाया जाता है। यह दिन बधिर लोगों के मानवाधिकारों की पूर्ण प्राप्ति में सांकेतिक भाषाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

विद्यालय की विशेष शिक्षिका बबिता सिंह ने बताया कि सांकेतिक भाषा ध्वनि पर आधारित न होकर हाव भाव और संकेतों पर आधारित संचार का एक माध्यम है। इसी क्रम में नीरज तिवारी, नीतू यादव, दामिनी यादव ने भी सांकेतिक भाषा दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम का संचालन व आभार नसीम अख्तर ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय विशेष शिक्षक रवि रंजन, होरेन्द्र मौर्य, लाल साहब यादव, पत्रकार सै. गुलाम अब्बास जैदी आदि उपस्थित रहे।


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!