Jaunpur News: जौनपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जानिए कारण

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: जौनपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जानिए कारण
  • कमरे में फंदे से लटका मिला शव, कुछ दिन पहले मुम्बई से वापस लौटा था

सोनू गुप्ता

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भीमपुर में एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विशाल उपाध्याय के रूप में हुई है। वह संतोष उपाध्याय का पुत्र था और रोजगार के लिए मुंबई में रहता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने गांव लौटा था।

गुरुवार रात करीब 9:30 बजे परिवार ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। सुबह जब मां ने विशाल को जगाने की कोशिश की तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला।

परिवार ने विशाल को फोन किया, लेकिन वह स्विच ऑफ था। इसके बाद थाना रामपुर को सूचना दी गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो विशाल का शव लोहे की ग्रील में धोती के सहारे फांसी पर लटका मिला। उसे तुरंत भदोही के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विशाल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। प्रशासन ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रहा है। वहीं घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।



ads


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!