श्रावस्ती। AIMIM जिलाध्यक्ष अकरम कुरैशी द्वारा भिनगा नगर में जनसंपर्क अभियान किया गया जिसमें जाबिर भाई के दुकान पर पहुंचकर AIMIM साथियों के साथ बैठक की।
बैठक में निज़ाम खान को AIMIM श्रावस्ती जिला महासचिव व अब्दुल मुत्तलिब को AIMIM श्रावस्ती जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। AIMIM पार्टी के विचारों एवं नीतियों को समाज के पास कैसे पहुंचाया जाए इस पर चर्चा की गई। नगर के लोगों ने काफी तादाद में बढ़ चढ़ कर AIMIM पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
नवनियुक्त जिला महासचिव निज़ाम खान ने जिला अध्यक्ष अकरम कुरैशी का शुक्रिया अदा किया और वादा किया कि पार्टी की नीतियों, विचारों को सभी लोगों तक पहुंचने का काम किया जायेगा। जिससे की हमारी पार्टी मजबूत हो सके तथा पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष AIMIM श्रावस्ती जनाब रमजान अहमद, 289 भिंगा विधानसभा अध्यक्ष जनाब शफीक भाई, AIMIM इकौना नगर अध्यक्ष समिरूल हसन सिद्दीक़ी, नसीब अली, इरशाद अहमद, अलाउद्दीन व तमाम AIMIM साथी कार्यकर्ता सदस्य मौजूद रहे।
.jpg)










