कार्यशाला में बीए की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष जितेंद्र सिंह और भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष नीलम सिंह के निर्देशन में बीए की छात्राओं ने अनेक प्रकार की तिरंगा थीम पर आधारित राखी बनाकर उत्कृष्ट कौशल का परिचय दिया।
छात्राओं ने भारतीय सैनिकों और पुलिसकर्मियों के सम्मान में तिरंगा थीम आधारित राखियों का निर्माण किया। छात्राओं ने देश के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव प्रकट किया। निर्मित राखियों को थाना सरपतहां प्रभारी श्री सिंह को ससम्मान भेंट किया गया।
इस अवसर पर प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. लक्ष्मण सिंह, डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. लालमणि प्रजापति, डॉ. वंदना तिवारी, डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी, विकास कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह आदि शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।