Jaunpur News: हर घर तिरंगा कार्यक्रम में निकाली गयी बाइक यात्रा

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: हर घर तिरंगा कार्यक्रम में निकाली गयी बाइक यात्रा
  • पूविवि से गोद लिये कुकड़ीपुर एवं जासोपुर गांव में गयी यात्रा

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में "हर घर तिरंगा अभियान 2025" के तहत सोमवार को तिरंगा बाइक यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। यह यात्रा विश्वविद्यालय परिसर स्थित सरस्वती सदन, कुलपति कार्यालय से अपराह्न 12 बजे कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

तिरंगे से सजी बाइकों पर सवार छात्र-छात्राओं के जोश और उमंग ने परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर आस-पास के गोद लिए गए जासोपुर, कुकड़ीपुर गांव में पहुंची जहां ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत किया। इस दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के गगनभेदी नारे वातावरण में गूंजते रहे।

इस दौरान कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह ने कहा कि यह यात्रा न केवल राष्ट्रध्वज के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और समर्पण की सराहना किया। इस दौरान छात्र अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. राकेश यादव, प्रो. राज बहादुर यादव, डॉ. अनुराग मिश्र ने भी विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में नोडल डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ राहुल राय, डॉ अमित मिश्र, डॉ. अवधेश मौर्य, डॉ. राजन तिवारी, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, ईश्वर श्रीवास्तव समेत कई शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यात्रा का समापन विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रगान के साथ हुआ।


ads


ads


ads


ads


ads

ads



ads


ads



ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!