फहद खान
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित ताखा चिरैया मोड़ बाजार में सोमवार को दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा पंडाल निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। आचार्यों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई और मूर्ति स्थापना की तैयारियां शुरू की गईं।
श्री दुर्गा पूजा पंडाल समिति के आयोजित इस भूमि पूजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष राजकमल यादव और सचिव सचिन अग्रहरि के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ संपन्न हुआ। इस दौरान सचिन अग्रहरि ने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी।
इस अवसर पर सुरेश प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, सभाजीत यादव, रामू यादव, लाला यादव, विकास यादव, अरविंद यादव, राजकुमार प्रजापति, दिनेश गौतम, राज सोनी, ऋतिक अस्थाना, मोनू गौड़, प्रियांशु अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)










