Jaunpur News: तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को किया गया याद

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को किया गया याद
  • बंधवा में शामिल हुए भाजपा नेता व समाजसेवी आशीष सिंह

जौनपुर। तिरंगा यात्रा अभियान के तहत जनपद के विभिन्न मंडलों में आयोजन हुआ। राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस अभियान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बंधवा बाजार से मीरगंज तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह मछली शहर के नेतृत्व में तिरंगा यात्री निकाली गई। भाजपा व समाजसेवी आशीष सिंह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए।

यात्रा बंधवा बाजार से आरंभ होकर जगदीश पुर, गोधना, आगहूवा, भटहर, मीरपुर होते हुए मीरगंज शहीद राजेश बिंद और शहीद रामदुलारे सिंह के स्मारक पर उनकी मूर्ति पर पुष्य अर्पित कर यात्रा का समापन हुआ। अपने उद्बोधन में श्री आशीष ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित करते हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। आजादी के लिए शहीद हुए जवानों को हम कभी भूल नहीं सकते।

कार्यक्रम में जगदीश प्रताप सिंह, अखण्ड भारत सिंह, दीपक सिंह, सौरभ सिंह, विवेक सिंह, राजकुमार जायसवाल, महेंद्र नाथ पटेल, आशीष वर्मा, आदर्श सिंह, कमलेश यादव, विकास अग्रहरि, सुंदरम सिंह, सत्यम सिंह, प्रेम सागर पटेल, अंकित जायसवाल, विकास गौतम, रामआसरे यादव, अफ़जल अहमद समेत अन्य लोग शामिल रहे।


ads


ads


ads


ads



ads


ads


ads


ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!