Jaunpur News: उटरू कला प्रधान ज्योति यादव बनायी गयीं प्रदेश महिला उपाध्यक्ष

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: उटरू कला प्रधान ज्योति यादव बनायी गयीं प्रदेश महिला उपाध्यक्ष
विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के उटरुकला गांव की प्रधान ज्योति यादव को संघ का प्रदेश महिला प्रभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन ने ज्योति को वाराणसी मण्डल की महिला प्रभाग प्रभारी के पद की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

उत्तर प्रदेश पंचायती राज में जुझारू नेतृत्व करने वाले उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी नानक चन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय प्रधान मुखिया सरपंच संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह, राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र यादव एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विवेकचंद्र अवस्थी ने प्रधान ज्योति यादव की कर्मठता एवं सक्रियता को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उसके निर्वहन करने का निर्देश दिया।

प्रदेश संगठन ने ज्योति को अनुशासित रहते हुए पूर्ण आस्था एवं निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर प्रधान ज्योति के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर स्थानीय विकास खण्ड के प्रधानों ने बधाई दी है।


ads



ads


ads


ads


ads


ads


ads


ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!