Jaunpur News: देशभक्ति के तरानों से गूंजा सभागार

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: देशभक्ति के तरानों से गूंजा सभागार
  • पूविवि में 'हर घर तिरंगा' अभियान में म्यूजिकल कॉन्सर्ट का हुआ आयोजन

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2025’ के तहत मंगलवार को आर्यभट्ट सभागार रज्जू भइया संस्थान में भव्य म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि करंजाकला ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में देशभक्ति और गर्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

इसी क्रम में वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी ने संयोजक मंडल को बधाई देते हुए स्वयं भी कई गीत प्रस्तुत कर तालियाँ बटोरीं। उन्होंने “किसी की मुस्कराहटों पे हो निसार” से हुई जिसने श्रोताओं के मन में संवेदनशीलता और देश प्रेम जागृत किया। इसके बाद उनका गीत “माना मैं जेब से फकीर हूं, लेकिन मैं दिल से अमीर हूं” भावनात्मक स्पर्श छोड़ गया।

प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने लोक संगीत रंग में “का करूं सैंया, आए ना बालम” गाकर सभागार में पारंपरिक मिठास घोल दी। सुशील प्रजापति की “होंठों से छू लो तुम” प्रस्तुति ने श्रोताओं को रूहानी आनंद दिया। डॉ. रसिकेश के “ये मेरे प्यारे वतन” और “एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल” गीतों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों ने भी नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियां दीं।

नोडल अधिकारी प्रो. राकेश यादव और सहायक नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग मिश्र के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति एवं प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किये गये। संयोजक डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रो. अविनाश डी. पाथर्डीकर, सुशील प्रजापति, आशीष यादव, योगिता रिया, स्नेहा मिश्रा, स्तुति, आशीष सहित अन्य विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिग्विजय सिंह राठौर एवं छात्र सुमित सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

ads


ads


ads


ads


ads
ads



ads


ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!