इस दौरान हजारों भक्तों ने जहां प्रसाद ग्रहण किया, वहीं गगनचुम्बी जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। श्री संकट मोचन बालाजी सेवा समिति के बैनर तले आयोजित उपरोक्त अनुष्ठान के बाबत बालाजी सरकार के दरबार को भव्य रूप से सजाया गया था। फल, फूल, मिष्ठान आदि के साथ सजाये गये दरबार में मत्था टेकने वालों की संख्या कम नहीं रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित गुप्ता, दिनेश गुप्ता, शुभम सेठ सहित तमाम लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।