खेतासराय, जौनपुर। क्षेत्र के भदैला ग्राम में वर्षा के चलते एक परिवार बेघर हो गया। अचानक कच्चा मकान भरभराकर जमींदोज हो गया ऐसे में मजबूर होकर परिवार दूसरे के घर में रह रहा है ।
उक्त गांव निवासी अरुण सिंह अपने कच्चे मकान में रहकर मजदूरी आदि करके भरण पोषण करते हैं जबकि एक बेटा दिव्यांग है दूसरा छोटा अभी ड्राइविंग सीख रहा है ।कुलमिलाकर घर की स्थिति ठीक नहीं है किसी तरह उक्त मकान में रहकर जीवन यापन कर रहे थे की वह भी मंगलवार को धराशायी हो गया।अब ऐसे में लोग दूसरे के घर में रहकर जीवनयापन करने को विवश है फिलहाल सरकारी योजनाएं भी शायद यहाँ तक पहुँचने में दम तोड़ चुकी हैं क्योंकि अब तक एक भी सरकार की योजना उक्त गरीब तक नहीं पहुँच पाई है ।
.jpg)
