- प्रतियोगिता में अव्वल आयीं अंशु, आर्यन, रूपाली, रंजीत एवं खुशी को किया गया पुरस्कृत
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। स्वतंत्रता के अमृत काल पर संविधान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजा श्रीकृष्ण दत्त पी.जी. कालेज में "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" विषयक दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ। बीते 12 अगस्त को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अंशु यादव और आर्यन तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रथम प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान रूपाली मौर्य ने प्राप्त किया तो रंजीत यादव और खुशी तिवारी ने संयुक्त रूप से तृतीय आयी।
बुधवार व्याख्यान कार्यक्रम हुआ जहां क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रो. (डॉ) शम्भू राम प्राचार्य राजा श्रीकृष्ण दत्त पी.जी. कॉलेज ने किया। व्याख्यान में डा. करमचंद यादव सल्तनत बहादुर पी.जी. कॉलेज ने यह बताया कि संविधान में इतने आदर्श मूल्यों व उपबंधों के बाद क्यों आम आदमी अपने अधिकारों से वंचित है। इसके लिए लोगों को शिक्षित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाना पड़ेगा।
इसी क्रम में डा. प्रशांत त्रिवेदी (असिस्टेंट प्रोफेसर टी.डी.पी.जी. कॉलेज) ने बताया कि हमारा संविधान विविधता में एकता लाता है 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी यह स्थिर एवं अडिग बना हुआ है, इसीलिए अपने संविधान पर हमको स्वाभिमान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक सत्यराम प्रजापति ने कि जिन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुये जागरूक भी किया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की आई.क्यू.ए.सी. ने किया जहां प्रो. डा. अनामिका सिंह संयोजक, डा. लाल साहब यादव सह संयोजक, डा. मनोज वत्स, डा. अनिल मौर्य, डा. धर्मवीर सिंह, डा. विवेक कुमार, डा. रामानंद अग्रहरि, डा. रमेश चंद्र सोनी, डा. विष्णुकांत तिवारी, डा. संतोष पांडेय, सुधाकर मौर्या की विशेष भूमिका रही।
कार्यक्रम में उक्त के अतिरिक्त डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ विष्णु मौर्य, डॉ अनीता सिंह, डा. नीता सिंह, डा. श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ राजेंद्र सिंह, डा. मनोज पाठक, डा. गंगाधर शुक्ला, डा. सुधाकर शुक्ला आदि उपस्थित रहे। संचालन एवं संयोजन का कार्य डा. लाल साहब यादव असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र विभाग ने संपन्न किया। अंत में अतिथियों का आभार ज्ञापन महाविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष और I.Q.A.C. के सदस्य डॉ मनोज वत्स ने किया।
.jpg)











