फहद खान
शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शाहगंज नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष चिन्ताहरण शर्मा व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या मे लोग शामिल हुए।
शाहगंज नगर के विवेकानंद तिराहा से बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। पूरे नगर में भ्रमण होते हुए यह तिरंगा यात्रा नगर के जेसीज चौक पर जाकर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में देश भक्ति गीत पर लोग थिरकते रहे और भारत माता की जय के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, पूर्व चेयरमैन गीता जायसवाल, अनिल मोदनवाल, मनीष अग्रहरि, रविकांत जायसवाल, ओम चौरसिया, महेश सिंधी, रामजी यादव आदि उपस्थित रहे।
.jpg)











