Jaunpur News: शराब और मांस त्याग कर करें प्रभु का भजन: पंकज जी महराज

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: शराब और मांस त्याग कर करें प्रभु का भजन: पंकज जी महराज
  • बड़े भाग्य से मिलता है मनुष्य का शरीर
  • करंजाकला ब्लॉक के कोहडा गांव के कबीर मठ पर सत्संग का हुआ आयोजन

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में 122 दिवसीय जयगुरुदेव जनजागरण यात्रा के साथ सन्त पंकज जी महाराज ने कोहड़ा गांव के कबीर मठ के निकट पड़ाव किया। रविवार दोपहर सत्संग सभा में महाराज जी ने कहा सारी आत्माओं को परम पिता सत्पुरुष से, तीन लोकों के मालिक ईश्वर मान कर शब्द पर उतार कर लाये। अब उसका सम्बन्ध शब्द से टूट गया। उसे बोध नहीं रहा कि वह कैसे वापस जायेगी। इसी की याद दिलाने, समझाने सन्तों का अवतार धराधाम पर हुआ। बड़ा सौभाग्य है आप को यह अनमोल मानव तन मिल गया। अब प्रभु की भक्ति करके जन्म मरण के बन्धन से मुक्त हो जायें। यही मानव जीवन पाने का असली लक्ष्य है।

उन्होंने चरित्र को मानव धर्म की असली पूंजी बताया। इसे संग्रह करके मानव धर्म, मानव कर्म का पालन करें। हमारे गुरु महाराज बाबा जयगुरुदेव जी ने आवाज लगाई ऐ इन्सानों! तुम अपने मानव धर्म पर वापस आ जाओ और इस मानव मन्दिर में बैठकर भगवान की सच्ची पूजा करो ताकि आप की आत्मा नर्कों/चौरासी में जाने से बच जाय।

हमारी आप सबसे अपील है कि गांव-गांव में शाकाहार अपनाने, शराब को त्यागने का अभियान चलायें। मेहनत और ईमानदारी से जीविकोपार्जन करते हुये थोड़ा समय भगवान की याद में भी लगायें। इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, अरुण कुमार वर्मा, बालेन्द्र मिश्र, मनोज मौर्य, बृजमोहन यादव, लालचन्द प्रजापति, महन्त मन बहादुर दास आदि मौजूद रहे।

ads


ads


ads


ads


ads


ads



ads


ads


ads


ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!