अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र की रेहटी (तुल्लापुर) निवासी शनि यादव को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के नेतृत्व में सपा जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया। शनि यादव के जलालपुर व त्रिलोचन बाजार में आते ही गाजे—बाजे के साथ क्षेत्रीय जनों ने जोरदार स्वागत किया।
शनि यादव ने सबसे पहले त्रिलोचन महादेव धाम में भोलेनाथ का दर्शन पूजन किये जिसके बाद यादव धर्मशाला में महेंद्र पाल प्रदेश कार्यकारिणी, इं. आर एस यादव, उधव यादव रेलवे इंजीनियर, अनुराग वर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन, रेंजर लालजी यादव, डॉ सुभाष यादव, रामचंद्र यादव, मुरलीधर गिरी मंदिर प्रबंधक ने शनि यादव को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
शनि यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एवं वरिष्ठ नेता ई राम नरेश यादव महेन्द्र पाल का आभार व्यक्त करते हुए पद की करीमा को बनाए रखने और पी.डी.ए. की लड़ाई आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया। साथ ही क्षेत्रवासियों से कहा आप सभी क्षेत्रवासी हमारे भाई हैं। आप लोगों को जो भी सहयोग चाहिए, आप तुरंत हमसे संपर्क करें। आपका पूरा सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ0 भैया लाल यादव, दीपक दुबे, डॉ0 सीबी गुप्ता, डॉ0 प्रिंस यादव, दीपक यादव, सचिन यादव, डॉ0 प्रदुम यादव, सत्य प्रकाश सिंह, अमित राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।