- मृतक मनोज का हुआ अंतिम संस्कार
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सराय पड़री गांव निवासी मनोज यादव की बीते शनिवार की रात सिर कुंचकर हत्या हुई थी जिसके आरोप में पुलिस मृतक की भाभी प्रियंका की तहरीर पर पूर्व प्रधान सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह सराय पड़री गांव निवासी मनोज यादव की घर से 500 मीटर दूर स्थित पाही के घर की छत पर हत्या हुई थी। रात में मुर्गे व शराब की पार्टी भी हुई थी जिस मामले में पुलिस मृतक की भाभी की तहरीर मुकदमा दर्ज कर ली। इस संदर्भ में संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने पर बुलाई है। वहीं स्वजनों द्वारा मृतक मनोज का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में सुजानगंज थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि मामले की अभी गहराई से जांच हो रही है जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।