Jaunpur News: संत निरंकारी मिशन के 43 ब्रांचों पर लगाये गये पेड़-पौधे

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: संत निरंकारी मिशन के 43 ब्रांचों पर लगाये गये पेड़-पौधे

जौनपुर। सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के 5वें चरण का आयोजन देश भर के 600 से अधिक स्थलों पर पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में जौनपुर में संत निरंकारी मिशन के 43 ब्रांचों पर भवन के प्रांगण में पेड़—पौधे लगाये गये। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने दिया।

संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि ‘वननेस वन’ अभियान केवल हरियाली फैलाने की पहल नहीं है, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव, मानवीय उत्तरदायित्व और सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का एक समर्पित प्रयास है। वर्ष 2021 में आरम्भ हुआ यह अभियान अब ऐसे हरे-भरे वृक्षों में परिणत हो चुका है जो लघु वनों का स्वरूप ले चुके हैं। इन वनों में प्रवासी पक्षियों की वापसी और जैव विविधता का पुनरुत्थान यह प्रमाणित करता है कि यह प्रयास केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि प्रकृति के पुनर्जीवन का माध्यम भी बन चुका है।

‘वननेस वन’ परियोजना केवल वृक्षारोपण नहीं, यह प्रकृति, सेवा और सह-अस्तित्व का एक जीवंत आंदोलन है। यह अभियान भविष्य की पीढ़ियों को हरीतिमा से समृद्ध वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रोपे गये पौधों की देखभाल और संरक्षण का यह संकल्प उन्हें घने, स्वावलंबी वनों में परिवर्तित करने की दिशा में एक ठोस कदम है जिससे आने वाली पीढ़ियाँ भी इस सजीव विरासत से लाभान्वित हों सकेंगी। सतगुरु की छाया में ‘वननेस वन’ का यह अभियान सेवा, समर्पण और प्रकृति प्रेम की वह साधना है जो पर्यावरण संरक्षण को एक आध्यात्मिक अनुभव में परिवर्तित कर देती है। निःसंदेह यह अभियान एक स्पष्ट संदेश देता है कि वृक्ष लगाना केवल एक कार्य नहीं अपितु एक संस्कार है। सेवा करना केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि एक साधना है जिसे निरंकारी मिशन बखूबी निभा रहा है।


ads


ads


ads



ads


ads



ads


ads


ads


ads


ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!