Jaunpur News: 10 लाख रूपये के गबन मामले के बाद श्री स्वामी कृष्णानन्द इण्टर कालेज बिलवार में प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: 10 लाख रूपये के गबन मामले के बाद श्री स्वामी कृष्णानन्द इण्टर कालेज बिलवार में प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त

जौनपुर। श्री स्वामी कृष्णानंद इंटर कॉलेज बिलवार विद्यालय में कुछ ऐसे व्यक्ति प्रबंध समिति में आए जिनका मकसद सिर्फ लूट खसूट ही रहा है। गौरतलब है कि इस विद्यालय में कनिष्ठ अध्यापक अशोक मिश्र को प्रभारी प्रधानाचार्य  नियुक्त कर अपनी मंशा जाहिर की और लंबा भ्रष्टाचार आसान हो पाया।

इसकी शिकायत शासन मे की गई थी जिसकी जांच विभाग द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से जांच समिति गठित कर जांच करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। इस पर प्रबंधक शिवम त्रिपाठी ने जांच कराने से मना कर दिया तब संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल वाराणसी ने विशेष आडिट समिति शिक्षा निदेशालय प्रयागराज को संदर्भित किया जिस पर ऑडिट समिति ने विद्यालय में जाकर समस्त आय व्यय बिल वाउचर आदि की जांच किया। इसमें आधे से अधिक बिल वाउचर व पेपर नदारत रहे। वह पैसा प्रबंधक द्वारा स्वहित में खर्च कर लिया गया था जिसकी पुष्टि हुई और जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया गया।

इस पर शिक्षा निदेशक तथा शासन ने स्पष्टीकरण मांगा परंतु प्रबंधक अपना पक्ष उचित रूप से नहीं रख पाये और न ही जवाब दिया। तब जाकर संस्था में शासन ने 16 डी 4 के अंतर्गत प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त किया और समस्त विसंगतियां दूर करते हुए 6 माह में चुनाव कराए जाने का आदेश दिया जिसकी सूचना संस्था के साधारण सभा सदस्य कौशलेंद्र पाण्डेय अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने दिया।


ads



ads


ads



ads


ads


ads


ads


ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!