Jaunpur News: एमिनेंट स्कूल में भाजपा की बैठक में हुई त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: एमिनेंट स्कूल में भाजपा की बैठक में हुई त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी
  • जिला महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी मतदाता सूची

सोनू गुप्ता

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एमिनेंट स्कूल जमालापुर में गुरुवार को भाजपा की बैठक हुई। मड़ियाहूं मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल पदाधिकारी और मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। शक्ति केंद्र संयोजक और आईटी सोशल मीडिया के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

जिला महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। सयाथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारियों का मार्गदर्शन दिया। जिला पंचायत सदस्य के लिए उपयुक्त प्रत्याशी खोजने का निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। प्रधानमंत्री की 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने और उसकी तस्वीरें समूह में शेयर करने को कहा गया। बड़ी बस्तियों की पहचान कर मंडल अध्यक्ष को सूचित करने के निर्देश दिये गये।

कार्यक्रम में मछलीशहर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, महामंत्री चंदन केसरी, उपाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, रोहित जायसवाल, प्रदीप कन्नौजिया, हिमांशु श्रीवास्तव, मंडल मंत्री माधव मोदनवाल, प्रवीण सिंह, मुकेश गौतम, पूर्व मंडल महामंत्री रमेश दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ads


ads

ads



ads


ads



ads


ads


ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!