राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्व. रामकिशोर यादव सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रमिला पब्लिक स्कूल बड़उर में सेवा एवं सहायता कार्यक्रम हुआ। इसमें जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई जबकि विधवा महिलाओं को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। समिति की इस पहल की लोगों ने सराहना किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सृजन संस्था जौनपुर के डॉ. संजय मिश्रा रहे।
उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना सबसे बड़ा मानवीय धर्म है। दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल मिलने से उनके आवागमन में सुविधा होगी और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। वहीं विधवा महिलाओं को सम्मानपूर्वक साड़ी भेंट करना सामाजिक संवेदनशीलता का परिचायक है। कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर राहुल यादव, विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र बिंद, लाल बहादुर यादव, सुनील कुमार, समसाद अहमद, मुहीब अहमद, जमील अहमद, अजीम खान मौजूद रहे।
इसके अलावा राकेश पाल, चंद्रभान विश्वकर्मा, डॉ. शुभांशु यादव, डॉ. हीरानंद, शंभूनाथ गौतम, रामचंद्र यादव, श्याम लाल यादव, पिरेन्द्र यादव, अंकित यादव पहलवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमिला पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक संदीप यादव, सहायक प्रधानाचार्य सर्वेश सिंह, प्रज्ञा सिंह, शीतल सिंह, मीरा यादव, अंकिता सिंह सहित विद्यालय परिवार के लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता किया।
.jpg)





