Jaunpur News: पूर्वांचल युवा महोत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पूर्वांचल युवा महोत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत


अजय पाण्डेय/शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में एलके चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय पूर्वांचल युवा महोत्सव का गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रमों और प्रतिभाओं के सम्मान के साथ समापन हुआ। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राकेश सिंह, राम भद्राचार्य विश्वविद्यालय डॉ आरएन त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद वाराणसी डॉ. राजेश मिश्रा तथा महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, लंभुआ विधायक संतोष पाण्डेय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

महोत्सव के दौरान गायन, नृत्य, ड्राइंग-पेंटिंग और मेंहदी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। तीनों दिनों की प्रतियोगिताओं में गायन, नृत्य, चित्रकला और मेंहदी के क्षेत्र में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंतिम दिन नृत्य प्रतियोगिता में अनुश्री ग्रुप ने प्रथम, एंजल ने द्वितीय और गुनगुन धमाका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन में अभय प्रताप प्रथम, मनु पांडेय द्वितीय रहे। ड्राइंग-पेंटिंग में श्रेयांश जायसवाल प्रथम, आदित्य विश्वकर्मा द्वितीय और मोहिता यादव तृतीय स्थान पर रहीं। मेंहदी प्रतियोगिता में कशिश यादव, सौन्या प्रजापति और नीतू यादव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके पहले महोत्सव के पहले और दूसरे दिन भी गायन, नृत्य, चित्रकला और मेंहदी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन फ्रीडम ताइक्वांडो ग्रुप की विशेष प्रस्तुति के साथ पहाड़ी डांस ग्रुप, स्टार डांस एकेडमी और हर्षिता त्रिपाठी ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। आयोजक अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। महामंत्री निवेदिता राय ने अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अपूर्वा ने किया।

इस अवसर पर संरक्षक मंडल के सदस्य व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रभान सिंह, टीडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य समर बहादुर सिंह, अजय द्विवेदी, आयोजक मंडल के उपेंद्र मिश्रा, संजय सिंह, महेंद्र गुप्ता, महेंद्र विश्वकर्मा, भोलू, शिवांश त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!