Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कम्प

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कम्प


दीपावली की आधी रात से लापता था मनोज, पुलिस ने बाहर निकलवाकर शुरू की जांच

अतुल राय

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रेहरी (बेला) में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव उसके घर के सामने स्थित तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। तालाब में शव देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

शव की पहचान गांव निवासी मनोज सिंह (42 वर्ष) पुत्र के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मनोज सिंह दीपावली की आधी रात से ही लापता थे। परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश कर रहे थे लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। शुक्रवार को घर के सामने ही तालाब में उनका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि मनोज सिंह छह भाइयों में 5वें नंबर पर थे। उनके भाइयों के नाम भानु सिंह, विजय प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह और धर्मेंद्र प्रताप सिंह बताए गए हैं। वहीं एक अन्य भाई शिव प्रताप सिंह करीब 25 वर्षों से लापता बताए जा रहे हैं।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!