Jaunpur News: पुलिस पिकेट के सामने महिला की चेन उड़ा ले गयीं तीन महिलाएं

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: पुलिस पिकेट के सामने महिला की चेन उड़ा ले गयीं तीन महिलाएं


ई-रिक्शा में पैर दबाकर दिया वारदात को अंजाम

आधे घण्टे बाद पहुंची पुलिस, सुरक्षा पर उठे सवाल

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के मुख्य चौराहे पर पुलिस पिकेट के सामने ई-रिक्शा सवार महिला के गले से तीन महिलाओं ने करीब 20 ग्राम की सोने की चेन उड़ा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों महिलाएं भीड़—भाड़ वाले इलाके से फरार हो गईं। पुलिस पिकेट के सामने हुई इस घटना से राहगीरों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बीरी शमसुद्दीनपुर निवासी महगीना पत्नी मोतीलाल अपनी बहू प्रभावती के साथ अमरेथुआ गांव निवासी रिश्तेदार चंद्रेश के घर शुद्धक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। दोनों बीरी गांव से ई-रिक्शा पर सवार हुईं। कस्बे में दुर्गा मंदिर के पास तीन अन्य महिलाएं भी उसी ई-रिक्शा में बैठ गईं। महज कुछ ही दूरी पर मुख्य चौराहे पर पुलिस पिकेट के सामने तीनों महिलाएं ई-रिक्शा से उतरकर चली गईं। चैन पौने दो तोला का बताता जा रहा है जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख के करीब बताई जा रही है।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!