राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शंकर गिरि के प्रथम आगमन पर बुधवार को खेतासराय के मुख्य चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा प्रधान के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजय प्रधान, जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, करंजाकला मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह सहित खेतासराय मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन पर मनीष धर्मरक्षकने खुशी जाहिर करते हुए सभी का आभार ब्यक्त किया।
.jpg)





