संगठन को मजबूत बनाने में नयी जिम्मेदारी निभाने का किया गया आह्वान
शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईशान जायसवाल 'राम' ने बधाई देते हुये शुभकामना दिया। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि संगठन की ओर से मिली नयी जिम्मेदारी को सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ निभायें। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे और पार्टी को जनपद में और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। साथ ही उन्होंने सभी के सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
.jpg)





