Jaunpur News: राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक सम्पन्न


जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता तथा समिति के सदस्यगण बृजेश कुमार, संतोष विश्वकर्मा, अरविंद चौरसिया, एसपी सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने अध्यक्ष एवं सदस्यगण को पुष्प गु़च्छ, स्मृति चिन्ह और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को देखते हुए जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति के साथ ही स्थानीय निकायों में उनके प्रतिनिधित्व व आरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व, उनके संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों में उनकी प्रभावी भागीदारी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। आयोग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक न्याय एवं समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यगण ने भी अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किये। आयोग ने ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्गों की सहभागिता एवं प्रतिनिधित्व से संबंधित विषयों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जानकारी एवं तथ्यों के आधार पर समुचित अध्ययन किए जाने पर बल दिया।

मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द बहादुर सिंह व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अखिलेश कुमार ने आयोग के समक्ष स्थानीय निकायों एवं निर्वाचन से संबंधित जरुरी जानकारी पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व की वर्तमान स्थिति तथा इससे संबंधित उपलब्ध तथ्यों से आयोग को अवगत कराया। समिति ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामीण निकायों में ओबीसी आरक्षण की वर्तमान स्थिति, निर्धारित आरक्षण प्रतिशत  नियमानुसार आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। समिति ने त्रिस्तरीय निर्वाचन से जुड़ी जानकारियां ली तथा ओबीसी प्रतिनिधित्व की वर्तमान स्थिति का भी अवलोकन किया।

समिति ने अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों तथा उनके प्रतिनिधित्व से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी ली। स्थानीय स्तर पर ओबीसी वर्ग की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के संकलित करने पर विशेष जोर दिया। जिस उद्देश्य से संबंधित तथ्यों एवं अनुभवों को जिला पंचायत सदस्यों, वार्ड सदस्यों व ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों से समिति ने संवाद किया तथा उनसे पिछड़ी वर्ग की जातियों के समीकरण, राजनैतिक समीकरण, ग्राम प्रधानों से गांव की आबादी, उक्त गांव में निवास करने वाले पिछड़े वर्ग के लोगों की आबादी इत्यादि के संबंध में जानकारी ली।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, परियोजना निदेशक डीआरडीए केके पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, सहित ब्लाक प्रमुखगण, जिला पंचायत सदस्यगण, विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान व सम्मानित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!