Jaunpur News: टूटी पुलिया की रेलिंग की मरम्मत शुरू, टला हादसे का खतरा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: टूटी पुलिया की रेलिंग की मरम्मत शुरू, टला हादसे का खतरा






कई माह से दुर्घटना की आशंका के बीच गुजर रहे थे राहगीर

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उसरहटा नहर पर स्थित शारदा सहायक खंड-23 की पुलिया की टूटी रेलिंग की मरम्मत आखिरकार शुरू हो गई। ग्राम प्रधान पाराकमाल आदिल के निजी प्रयास से बुधवार को राजगीरों द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। कई महीनों से पुलिया की दोनों तरफ की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। कुछ माह पूर्व पुलिया की रेलिंग टूट गई थी। इसके बाद से ही इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती थी। मार्ग से प्रतिदिन स्कूली वाहनों समेत सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। विशेषकर रात के समय पुलिया पार करना काफी जोखिम भरा हो गया था।


मेडिकल संचालक फखर आलम ने बताया कि रात में जब वह क्लीनिक से घर लौटते हैं तो पुलिया पार करते समय उन्हें काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। रेलिंग टूटी होने के कारण हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता था। वहीं गांव निवासी पाराकमाल आरिफ ने कहा कि दिन हो या रात पुलिया पर हादसे का खतरा बना रहता था। मरम्मत कार्य शुरू होने से अब दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और लोगों को राहत मिलेगी। वहीं ग्राम प्रधान आदिल ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। पुलिया की टूटी रेलिंग के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।

ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है, ताकि राहगीरों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराना उनकी जिम्मेदारी है। मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी है। लोगों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही पूरी रेलिंग दुरुस्त होने से इस मार्ग पर आवागमन पहले से अधिक सुरक्षित हो सकेगा।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!