पारम्परिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ के अंतिम दिन सोमवार की सुबह श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीराम जानकी मंदिर बौलिया पोखरा, साव का पोखरा मंदिर सहित नगर और ग्रामीण अंचलों के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी व्रती महिलाओं ने रंग-बिरंगे डाले सजाकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना किया। “छठ मइया की जय” के गूंजते जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया।
श्रीराम जानकी मंदिर बौलिया पोखरा घाट पर व्रती और श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच महंत बाबा धीरज दास और पुजारी बाबा बालक दास ने व्रत पूर्ण होने पर सभी को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं। वहीं साव के पोखरा मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना किया। मंदिर प्रशासन ने व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को सहयोग प्रदान करने वाले पुलिस व नगर प्रशासन का आभार जताया।
उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा अपने सहयोगी कर्मचारी सहित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह अपने कर्मचारियों सहित स्वास्थ्य विभाग डॉ आशीष कुमार, डॉ. आरके वर्मा, गिरीश यादव, एएन यादव अपने सहयोगियों सहित पुलिस प्रशासन से क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, एसआई ओम प्रकाश पांडेय अपने महिला एवं पुरुष हमराही सिपाहियों के साथ, विद्युत विभाग के जेई और प्रशासनिक टीम ने सुबह घाटों का निरीक्षण करके श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा।
उक्त अवसर पर लियो क्लब द्वारा कैंप लगाकर प्रसाद वितरण किया जहां लायंस क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहकर लियो क्लब के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाये। जेसीआई शाहगंज की तरफ से चाय का स्टॉल लगाया गया। साथ ही अन्य संस्थाओं की तरफ से भी विभिन्न प्रकार का स्टाल लगाया गया। नगरवासियों ने महंत बाबा धीरज दास और पुजारी बाबा बालक दास ने अंत में छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने वाले सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारीयों तथा मीडिया एवं सोशल मीडिया के लोगों शाहिद प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
.jpg)





