जरूरतमन्द बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाकर मनायया त्योहार
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। दीपावली पर सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुये नयी सब्जी मंडी के सामने व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अमरीश पांडेय ने गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच कपड़े, पटाखे तथा खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया।
इस दौरान बच्चों को दीपावली की खुशियां बांटते हुये उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। श्री पाण्डेय ने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों के जीवन में भी खुशियां पहुंचाई जायं। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। उनकी इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)





