संस्थापक ऋषि यादव ने बच्चों को दिया पौष्टिक आहार
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित समाजवादी कुटिया में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं 'पद्म विभूषण' से सम्मानित 'धरतीपुत्र' नेता जी मुलायम सिंह यादव की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर समाजवादी कुटिया के बच्चों ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया। प्रतिदिन की भांति आज भी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ पौष्टिक आहार के रूप में दूध, फल और बिस्कुट दिया गया। समाजवादी कुटिया में कोरोना काल से लगातार बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।
इस मौके पर समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने कहा कि नेता जी हमेशा गरीब, शोषित और वंचित की लड़ाई लड़े। नेता जी हमेशा कहा करते थे कि रोटी, कपड़ा सस्ती हो, दवा, पढ़ाई मुफ्ती हो। समाजवादी कुटिया उन्हीं के उसी विचार को सार्थक कर रही है। इस अवसर पर समाजवादी कुटिया के शिक्षक उमाशंकर यादव, संगम निषाद, आकाश यादव, राहुल विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)





