Jaunpur News: मदरसा रियाजुल उलूम में याद किये गये डॉ. अब्दुल कलाम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मदरसा रियाजुल उलूम में याद किये गये डॉ. अब्दुल कलाम


जौनपुर। जनपद के मछलीशहर मेंअ स्थित मदरसा रियाजुल उलूम में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या महाजबी बेगम ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. कलाम के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्या ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन सादगी, मेहनत, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य को प्राप्त किया और विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर देश का गौरव बढ़ाया। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भी उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं को हमेशा बड़े सपने देखने, निरंतर मेहनत करने और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से डॉ. कलाम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षा के माध्यम से समाज व राष्ट्र के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि डॉ. कलाम के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके सपनों का भारत बनाने के लिए विद्यार्थियों को ईमानदारी, लगन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर हाजी इमरान, रिजवान, फैजान सहित मदरसे के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने डॉ. कलाम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!