Jaunpur News: रामपुर में किसानों ने देखा पीएम किसान सम्मान निधि का लाइव प्रसारण

Aap Ki Ummid
follow us

 




सैकड़ों किसानों ने सुना प्रधानमंत्री का सम्बोधन

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त पर लाइव प्रसारण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष देवी शंकर दुबे ने किया। इस दौरान सैकड़ों किसानों के साथ कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।

मंडल अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक सहारा साबित हो रही है। इससे किसान बीज, खाद एवं कृषि से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) धर्मेंद्र सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ शिव शंकर सिंह, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार जय प्रकाश गुप्ता, तकनीकी सहायक जोखन राम, अनिल वर्मा, जिला जीत यादव, विकास सिंह, संदीप यादव, शैल सिंह, बीटीएम बलविंदर सिंह, एटीएम जय प्रकाश, सचिन वर्मा, धीरज उपाध्याय सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रगतिशील कृषक चंद्रदेव सिंह, रोशन मिश्रा, हरिनाथ पटेल, रमेश कुमार, राजेश कुमार, विजय बहादुर, काशी नाथ, बड़ेलाल, अभिमन्यु, विजय तिवारी, प्रविन्द्र दुबे सहित सैकड़ों किसानों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। किसानों ने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

adsads



ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!