जौनपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा को लेकर चल रहे आन्दोलन में जौनपुर से हिस्सा लेने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण जायसवाल एवं नगर पालिका जौनपुर की पूर्व प्रत्याशी उषा जायसवाल का स्वागत किया गया। सद्भावना पुल मॉर्निंग वॉकर्स कमेटी द्वारा संस्थाध्यक्ष शकील अहमद की अगुवाई में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि वोट बचाओ—वोट बचाओ स्लोगन के साथ देश की राजधानी दिल्ली के जन्तर—मन्तर पर देशव्यापी आन्दोलन चल रहा है। उसी आन्दोलन में शामिल होकर गिरफ्तारी देकर लौटे श्रवण जायसवाल का पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर अवकाशप्राप्त बैंक मैनेजर शकील अहमद ने कहा कि देश में जिस प्रकार हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला हो रहा है, हमें अपने अधिकार मौजूदा सरकार से मांगना नहीं, बल्कि छीनना पड़ेगा। जौनपुर से उक्त आन्दोलन में अपनी सहभागिता देकर श्रवण जायसवाल एवं उनकी पत्नी उषा जायसवाल ने जौनपुर का नाम रोशन किया है। उपरोक्त आन्दोलन का जब इतिहास लिखा जायेगा तो उसमें सुनहरे अक्षरों में श्रवण व उषा जी का नाम लिखा जाना चाहिये। आज हम लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि हमारे संगठन का एक व्यक्ति अपनी कुर्बानी देने के लिये तैयार है।
उक्त अवसर पर नरेन्द्र गुप्ता, अशफाक अहमद अंसारी, गुलजीत विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, अरुण श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, जन्ने खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)






