Jaunpur News: जेम कार्यशाला का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जेम कार्यशाला का हुआ आयोजन


जौनपुर। उद्योग एवं उद्यम निदेशालय उत्तर प्रदेश कानपुर के निर्देश के क्रम में सभी राजकीय कार्यालय द्वारा विभागीय समस्त आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी हेतु जेम के माध्यम से तकनीकी एवं वित्तीय निविदा खोलने के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिये कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता जेम कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर जेम एक्सपर्ट अनिल राय ने पीपीटी के माध्यम से जेम पर विस्तार से जनपद के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों के उपस्थिति में जानकारी साझा किया। साथ ही प्रश्न उत्तर सत्र में एक्सपर्ट ने सभी बीड के दौरान आने वाली समस्त समस्याओं का विस्तार से सुझाव बताया। कार्यशाला में डिप्टी कमिश्नर इंडस्टरीज ए०एस० पाठक, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित अन्य सभी आहरण एवं वितरण अधिकारी अपने कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!