Jaunpur News: दीवार गिराने के विवाद में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दीवार गिराने के विवाद में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार


भदैला नहर पुलिया के पास पुलिस ने दबोचा, 5 दिन पहले हुआ था विवाद

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भदैला गांव में दीवार गिराने को लेकर हुए विवाद में हत्या के प्रयास के नामजद आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी भदैला नहर पुलिया के पास से की गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, बीते 23 अक्टूबर को भदैला गांव में दीवार गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मामले में गांव निवासी अदालती प्रसाद पुत्र रामजीत ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट, धमकी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से पुलिस नामजद आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार सुबह करीब 10:50 बजे उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ भदैला नहर पुलिया के पास से आरोपी विकेश कुमार पुत्र लालचंद्र निवासी भदैला को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा में कार्रवाई कार्टर हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र गिरी और कांस्टेबल अर्जुन प्रजापति शामिल रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!