Jaunpur News: राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप


कांग्रेसियों ने थाने पहुंचकर की कार्यवाही की मांग

अजय पाण्डेय

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने फेसबुक लाइव के दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस मामले को लेकर जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह करीब 11:30 बजे लाइन बाजार थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुकेश सिंह राजपूत नामक व्यक्ति ने फेसबुक लाइव के दौरान गांधी परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। उनका कहना है कि वीडियो सार्वजनिक होने से पार्टी और उसके नेताओं की छवि प्रभावित हुई है। कार्यकर्ताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से संबंधित वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग किया।

थाने पहुंचे कांग्रेसियों ने पुलिस से फेसबुक लाइव वीडियो की जांच कराने और वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करने की मांग किया। साथ ही कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत पर गंभीरता से विचार करते हुए निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई करने की अपील किया।

इस अवसर पर राजकुमार निषाद, लाल प्रकाश पाल, विपिन राय, इकबाल, सीटू कुमार, एडवोकेट अच्छे लाल सोनकर, अखिलेश यादव, राज बहादुर गौतम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!