जौनपुर। उप कृषि निर्देशक सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया जिसमें तकनीकी असोसिएट और तकनीकी असिस्टेंट सहित सभी स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य UPAGREES परियोजना की रूपरेखा, रबी फसलों की योजनाएँ और कृषि व्यवसाय व विपणन से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर जानकारी साझा करना था।
कार्यक्रम में डॉ. सुशील कुमार (DPM), केवीके बक्शा डॉ सुरेन्द्र प्रताप सोनकर, सीटेड से डॉ. डी. राम (एग्रीकल्चर एक्सपर्ट), बिभु रंजन (एग्रीबिजनेस एक्सपर्ट), प्रमुख वक्ता थे। साथ ही अखण्ड कीर्ति दुबे (सीनियर डिप्टी मैनेजर कृषि), आँचल सिंह (मस्त प्रबंधक) ने भी तकनीकी जानकारी और प्रायोगिक सुझाव साझा किये।
प्रतिभागियों को रबी फसलों की बोवाई, रोग-कीट प्रबंधन, इष्टतम पोषक तत्व प्रबंधन तथा बाजार तक पहुँच बनाने के लिए कृषि व्यवसाय पहल और विपणन रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में स्टाफ ने परियोजना लक्ष्यों और क्षेत्रीय क्रियान्वयन योजनाओं पर सक्रिय रूप से चर्चा की और आगे के प्रशिक्षण व विस्तार गतिविधियों के लिए समन्वय पर सहमति व्यक्त किया।
उप कृषि निर्देशक सभागार जौनपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय कृषि विकास को मजबूत करने तथा UPAGREES परियोजना के सफल कार्यान्वयन में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
.jpg)






