Jaunpur News: मेहनत लायी रंग, जौनपुर के बॉक्सर सूर्यांश का एनएफ रेलवे में हुआ चयन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मेहनत लायी रंग, जौनपुर के बॉक्सर सूर्यांश का एनएफ रेलवे में हुआ चयन


अजय विश्वकर्मा

सिद्दीकपुर, जौनपुर। दिल में जज्बा और उम्मीद हो कुछ कर दिखाने का तो इंसान बड़े से बड़े सफलता को पा सकता है। कुछ ऐसा ही जलालपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मजरा निवासी बॉक्सर सूर्यांश सिंह ने कर दिखाया जो अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल किया। बता दें कि सूर्यांश पुत्र शिव बहादुर सिंह का नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफ रेलवे) में खेल कोटे के तहत चयन हुआ है। सूर्यांश का चयन बॉक्सिंग के पुरुष वर्ग में 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में लेवल-1 के लिए हुआ है। एनएफ रेलवे की ओर से बीते 5 अक्टूबर को जारी चयन परिणाम में उनका नाम चयनित अभ्यर्थियों की सूची में शामिल है। सूर्यांश इंदिरा गांधी स्टेडियम के छात्र रहे हैं जिन्होंने वहीं बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लिया। उनके चयन पर बॉक्सिंग कोच शशि यादव ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया। सूर्यांश के रेलवे में चयन की जानकारी मिलने पर परिजनों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!