सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता ने शनिवार को ब्लाक में स्थित बाबूरामपुर, बेरमांव, भैसहा रामपुर के गौशालाओं का निरिक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि गौशालाओं में भूसा चारा, पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण रहीं। सभी गौशालाओं में साफ सफाई और गोवंशों को ठंड से बचाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वहीं भैसहां रामपुर गौशाला में तेज हवा से क्षतिग्रस्त टीनशेड को तुरंत बदलने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जेई सुखनाथ सिंह, ग्राम सचिव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur News: खण्ड विकास अधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण
अक्टूबर 31, 2026
follow us
.jpg)






