Jaunpur News: शारदीय नवरात्रि में खुलेआम बेचा जा रहा मटन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शारदीय नवरात्रि में खुलेआम बेचा जा रहा मटन


क्षेत्राधिकारी आवास के ठीक सामने चल रहा रहा यह खेल

अजय पाण्डेय

जौनपुर। उत्तर प्रदेश इस समय पवित्र शारदीय नवरात्रि का दिन चल रहा है। सरकार का आदेश समूचे प्रदेश में लागू चल रहा है कि मांसाहारी दुकानें पण्डाल, मन्दिर आदि के पास बन्द रहेंगी। वहीं शाहगंज नगर में क्षेत्रधिकारी आवास के ठीक सामने लगभग 50 मीटर की दूरी पर मटन शाप खोलकर धड़ल्ले से बकरा काटकर बेचा जा रहा है। क़ानून का पालन कराने वालों के कान पर जू नहीं रेग रहा है। लोगों का कहना है कि जब पूरे उत्तर प्रदेश का शासनादेश है तो शाहगंज में यह नियम लागू क्यों नहीं है? शाहगंज नगर पालिका परिषद ने इसका संज्ञान क्यों नहीं लिया है? नवरात्रि के 9 दिन तक धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस, मछली, मुर्गा की कोई दुकान नहीं खुलेगी तो यह कैसे चल रही है? खुले में बिक्री बंद रहेगी। इस दायरे के बाहर भी दुकानें सिर्फ लाइसेंस की शर्तों पर चलेंगी। चर्चाओं की मानें तो अनुष्ठान के समय उपरोक्त आदेश की शर्तों को न मानने पर यूपी नगर निगम अधिनियम 1959 और खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006/2011 के तहत सख्त दंड और मुकदमा का निर्देश भी है। फिलहाल अब देखना यह है कि शाहगंज के अलावा जिला और पुलिस प्रशासन क्या करती है?



ads

ads

ads

ads



ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!