सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरहरपुर ग्रामसभा में स्थित श्री चौरा माता मंदिर पर दुर्गा माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यात्रा निकाली गई। यात्रा नरहरपुर से प्रारम्भ होकर कौलीपुर के हनुमान मंदिर बसरही कि श्री अंबाजी धाम सुजानगंज के गौरीशंकर मंदिर से होते हुए पुनः नरहरपुर ग्रामसभा में आकर समाप्त हुई।
इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं बच्चे अपने हाथों में झंडा लिए जयकारे लगाते रहे। बता दें कि पिछले दिनों इस मंदिर की प्रतिमा को किसी अराजक तत्व ने खंडित कर दिया था जिसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर सभी के सहयोग से नई प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिये थे। यात्रा में प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति के अध्यक्ष एडवोकेट तरुण चौबे, मुख्य यजमान एडवोकेट वीरेंद्र श्रीवास्तव, राजकिरन श्रीवास्तव, डा. विजय चौबे, डा. सुरेश प्रजापति, डा. विजय तिवारी, रामशिले यादव, मेजर तिवारी, वीरु श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







