जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एफएलसी कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, सुरक्षा एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही संपन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होंने एफएलसी प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Jaunpur News: ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी कार्यवाही का डीएम ने किया निरीक्षण
अक्टूबर 12, 2026
follow us
.jpg)





